RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )06 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आये जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दूरदर्शन सहित कई प्लेटफार्मों पर देश भर के छात्रों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

rktvnews

पटना: “इमेजिनेशन ” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में सामाजिक मुद्दों और संस्कृति आधारित नाटकों का किया गया मंचन।

rktvnews

RYA का 5–8 अक्टूबर प्रलयकारी बाढ़ से तबाह बिहार की जनता के लिए राहत संग्रह अभियान।

rktvnews

Leave a Comment