RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

पटना: “इमेजिनेशन ” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में सामाजिक मुद्दों और संस्कृति आधारित नाटकों का किया गया मंचन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)29 मार्च।शनिवार को सांस्कृतिक संस्था ‘इमैजिनेशन’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘बिहार रंग महोत्सव: बिहारंगम-2025′ के दूसरे दिन महोत्सव की शुरुआत एक प्रभावशाली स्ट्रीट प्ले से हुई, जिसने सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया और दर्शकों को झकझोरने का कार्य किया।
इस अवसर पर त्रिपुरारी शरण (मुख्य सूचना आयुक्त)अजीत राय (वरिष्ठ फिल्म समीक्षक)विनोद अनुपम ( संरक्षक एवं अभिभावक, इमैजिनेशन) अतिथि के रूप में शामिल थे।
दूसरी प्रस्तुति अभिकल्पना कलावृक्षम समूह द्वारा प्रस्तुत “गया की गौरव सुजाता” एक नृत्य नाटिका थी, जिसने बौद्ध इतिहास, गया की सांस्कृतिक विरासत और सुजाता के प्रेरणादायक चरित्र को मंच पर जीवंत किया। इस प्रस्तुति ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से इतिहास के अनछुए पहलुओं को दर्शाया।
तीसरी प्रस्तुति इमैजिनेशन (बिहार) समूह द्वारा मंचित “वगैरा-वगैरा” नाटक ने दर्शकों को भावनात्मक और बौद्धिक रूप से झकझोर दिया। इस नाटक के लेखक पंकज सुबीर है और निर्देशक विनोद राय के नेतृत्व में प्रस्तुत इस नाटक दर्शकों को एक दार्शनिक यात्रा पर ले जाएगा, जहाँ हर व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार अर्थ निकालने के लिए स्वतंत्र है, यह नाटक सिर्फ संवादों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर दृश्य, हर हाव-भाव और हर संगीत धुन के माध्यम से एक गहरी कहानी कहता है। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Related posts

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेवा शुल्क से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशनों पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती!देश के लिए आवश्यक कदम उठा रही मोदी सरकार: सी डी शर्मा।

rktvnews

सिवान:डी. आर. सी. सी. की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया मासिक लक्ष्य का निर्धारण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना जिला के नये समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस (जी के सी यूएई – संयुक्त अरब अमीरात) ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

आईसीएफटी-यूनेस्को-आईएफएफआई साझेदारी महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्शों को बनाए रखने का प्रयास करती है: सर्ज मिशेल, वाइस प्रेसिडेंट, आईसीएफटी-यूनेस्को

rktvnews

Leave a Comment