RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: बक्सर में होगा महासंघ गोप गुट का 23 वां राज्य सम्मेलन।

सम्मेलन की तैयारी को ले की गई शाहाबाद स्तरीय बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 06 जनवरी। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट का 23 वां राज्य सम्मेलन 10,11,12 अप्रैल 2025 को बक्सर के नगर भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज शाहाबाद स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक में महासंघ गोप गुट के राजयाधयक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा,भोजपुर के जिला सचिव – सह – महासंघ के राज्य सचिव उमेश कुमार सुमन, रोहतास के जिला सचिव – सह – महासंघ के राज्य सचिव उमेश शर्मा, कैमूर के जिला प्रभारी – सह – महासंघ के राज्य सचिव भूपेन्द्र कुमार लाल, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के राज्य संगठन सचिव अभय कुमार पाण्डेय, महासंघ के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष सह रोहतास के सम्मानित अध्यक्ष ललन सिंह, बक्सर महासंघ के अध्यक्ष लवकुश सिंह, सचिव महेंद्र प्रसाद, ग्रामीण कार्य विभाग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमचन्द चक्रवर्ती, सचिव ओम प्रकाश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र राम, सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव उमाशंकर मिश्र, बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार रज्जक, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट (मूल) के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सचिव मोहम्मद रेहान,कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह,वन विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेराम राजभर, जिला सचिव जगदम्बा पासवान, सिंचाई विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मंटू रज्जक, महासंघ के पूर्व जिला सचिव रामजी प्रसाद केशरी सहित अन्य विभागों के अध्यक्ष /सचिव उपस्थित थे। बैठक में राज्य सम्मेलन को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख रूप से राज्य सम्मेलन पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, बिहार के तमाम स्कीम वर्कर, संविदा, मानदेय, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का सेवा नियमीत करने के मूद्दा पर आयोजित किया जायेगा ।

Related posts

नोएडा:विश्व हिंदी परिषद के “भारत को जानो” कार्यक्रम में गूंजा भारतबोध।

rktvnews

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे “भारत के लिए सुनहरा क्षण” कहा।

rktvnews

विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के रास्ते खोजने के लिए उद्योग जगत से भेंट की।

rktvnews

नई दिल्ली:संवादात्‍मक मंडप, अभिनव प्रदर्शनियों में आयुष मंत्रालय को आईआईटीएफ 2024 में रजत पदक।

rktvnews

बक्सर जिलें के एम0पी0 उच्च विद्यालय में हॉकी खेल के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षक का होगा चयन,इच्छुक अभ्यर्थी 2 जनवरी तक दे सकते है आवेदन।

rktvnews

कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment