
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 जनवरी। भोजपुर जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित)के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक कार्यों हेतु पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न 4.00 समय का निर्धारण करते हुए एक आदेश जारी किया है जो 03 जनवरी से 08 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसके इतर उक्त आदेश को प्री बोर्ड,बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली कक्षाओं एवं परीक्षाओं से मुक्त रखा गया है।
