RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन को सर्वदा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा का स्‍मरण किया है।
विपरीत परिस्थितियों में मानवता के अनुकूल दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :

“#PartitionHorrorsRemembranceDay पर, हम उन असंख्‍य लोगों का स्‍मरण कर रहे हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत पीड़ा सहन की। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जो विपरीत परिस्थितियों में उनकी मानवता की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता अर्जित की। हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सर्वदा रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

Related posts

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

सूचना के अधिकार का कमाल शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान! मामला विद्यालयों की चारदीवारी का,राकेश रॉय ने मांगी थी जानकारी।

rktvnews

अनिल कुमार पासवान के अपहरण के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भगवती शिशु प्रभात शिक्षा केन्द्र में देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति का दिखा भव्य संगम।

rktvnews

Leave a Comment