RK TV News
खबरें
Breaking News

एमसीबी : लखपति दीदी ममता राय की प्रेरणादायक कहानी।

RKTV NEWS/एमसीबी(छत्तीसगढ़)14 सितंबर।एमसीबी जिले की ममता राय, जो पहले एक साधारण गृहिणी थी। आज लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। उनकी यह सफलता की यात्रा प्रगति महिला स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद शुरू हुई। समूह से जुड़कर ममता राय ने 60,000 रुपये का CIF लोन लिया और अपने स्वंयम का किराना दुकान शुरू किया। सिर्फ किराना दुकान तक ही सीमित न रहते हुए, ममता राय ने समूह के साथ मिलकर अचार, आलू चिप्स और तिलौरी बनाने का काम भी शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज उनकी महीने की आय 6 से 7 हजार रुपये के बीच होती है और उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से भी अधिक है। उन्होंने अपने गाँव की अन्य महिलाओं के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए । ग्राम पंचायत की महिलाओं और सभी समूहों की दीदियों के साथ मिलकर बीमा, आयुष्मान कार्ड बनवाने व शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती हैं। ममता राय अपने समूह और गाँव की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनके इस प्रयास से गांव की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आज ममता राय न सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र है बल्कि उन्होंने अपने परिवार और समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह साहस और आत्मविश्वास दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। ममता राय का यह सफर उन सभी महिलाओं को प्रेरित करता है जो अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपनी पहचान बनाना चाहती है।

Related posts

डाक विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:संगठन विरोधी कार्यों से अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को राष्ट्रीय संरक्षक ए सी भटनागर ने हटाया।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए संस्थागत तालमेल, वित्तीय जवाबदेही और प्रौद्योगिकी संचालित शासन पर जोर दिया।

rktvnews

भोजपुर : फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला जारी! शाहपुर मे चल रहा अभियान।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment