RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जंगलराज के दौर में बिहार को झोंकने वालों की खैर नहीं :विधायक चेतन आनंद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर। विधायक चेतन आनंद ने रोहतास जिले के सिलारी गांव के  नौजवान ओम प्रकाश सिंह उर्फ बादल की हत्या को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को बदनाम करने की कार्रवाई बताया है और कहा है कि जन्मदिन के मौके पर बादल को जिस तरह गोलियों से भुंजकर मौत के घाट उतार दिया गया वह दर्शाता है कि अंग्रेज तो चले गए लेकिन अंग्रेजीयत अभी नहीं गई।उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव काल में वर्दी की गर्मी अच्छा संकेत नहीं है।विधायक चेतन आनंद ने रोहतास के सिलारी गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और सासाराम शहर स्थित घटना स्थल से लौटने के दौरान आरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कही। विधायक चेतन आनंद ने कहा कि बादल को जिस तरह बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है वह लोकतंत्र के लिए  खतरनाक है।लोकतंत्र किसी अधिकारी को इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि फिर तो थाना, पुलिस, कोर्ट, कचहरी की कोई जरूरत ही नहीं।नीतीश कुमार जी  ने बड़ी मुश्किल से बिहार को जंगलराज से बाहर निकाल कर लाया है।सुशासन” और “न्याय के साथ विकास” के नारे को कुछ लोग अपनी कारस्तानियों से बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं।उन्हें चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सासाराम से पटना लौटकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और पूरे घटनाक्रम की उन्हें जानकारी देंगे।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और परिजनों को न्याय दिलवाने का भरसक प्रयास करूंगा। परिजनों को कम से कम 11 लाख रूपये मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विधायक चेतन आनंद के साथ पूर्व सांसद आनंद मोहन के निकटतम लल्ली सिंह, डब्ल्यू सिंह,दीपक सिंह,पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर, घनश्याम सिंह समेत कई नेता शामिल थे।

Related posts

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

rktvnews

वर्ष 2024 : संविधान और आंबेडकर की केंद्रीयता का वर्ष।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8वें और 9वें सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए; क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

देशरत्न कॉन्क्लेव में लगेगा सितारों का जमावड़ाराजधानी के बापू सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम : मनीष सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment