बांका/बिहार 23 सितंबर।एम एस एम ई विकास कार्यालय, पटना के निदेशक प्रदीप कुमार, आई ई डी एस, के कुशल निर्देशन में कार्यालय द्वारा 6 सप्ताह तक चलने वाले कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटिनेंस एवं नेटवर्किंग पर आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षी जिला बांका के राजकीय आई. टी.आई. में 19 सितंबर से 3 नवंबर 23 के दौरान संभावित उद्यमियों के लिए आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 19 सितंबर को रविकांत, सहायक निदेशक एवं गुलशन कुमार, प्रबंधक, लीड बैंक, यूको बैंक, बांका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस अवसर पर बांका के उद्योग विस्तार पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार सिन्हा, उद्योग विस्तार पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योत्सना वर्मा, आई टी आई से धनंजय कुमार तथा एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारियों में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है एवं सभी को उनका लाभ उठाने हेतु जागृत किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन गुलशन कुमार ने उद्यमिता एवं बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं का जिक्र किया। इस कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग एवं नेटवर्किंग पर विस्तृत प्रशिक्षण के अतिरिक्त एम एस एम ई मंत्रालय, भारत सरकार एवं अन्य मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, उद्योग विभाग, बिहार सरकार की योजनाएं, बैंकिग क्षेत्र से संबंधित सभी जानकारी, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाएं, तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है अन्य विषयों जैसे जीएसटी, विपणन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना, उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं तथा उद्यमिता से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत जानकारी इस कार्यक्रम में दी जायेगी। कार्यक्रम मे रविकांत, सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए विडियो प्रेजेंटेशन उधमियों को दिखाया एवं हर तरह की जानकारी साझा की और भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय के विभिन्न योजनाओ जैसे My msme, उधम पंजीकरण,चैम्पियन पोर्टल के द्वारा जैसे “आपको बड़ा बनाने के लिए हमारे छोटे हाथ”, पीएमएस स्कीम एवं जेम के अंतर्गत अपने प्रोडक्टस का मार्केटिंग करने का तरीका एवं बाज़ार प्रबन्धन,ज़ेड सर्टिफिकेशन योजना , एमएसई सीडीपी, मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम जैसे विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कार्यक्रम का विधिवत समापन ,धन्यवाद ज्ञापन धनंजय कुमार, अनुदेशक, राजकीय आई टी आई, बांका द्वारा किया गया l कार्यक्रम में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का समन्वयन रविकांत, सहायक निदेशक द्वारा किया जा रहा है।
