RK TV News
खबरें
Breaking News

गया:जीविका बोधगया द्वारा जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/गया(बिहार )30 दिसंबर। बोधगया में आज आदर्श जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चेरकी, बोधगया द्वारा जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार, मुख्य प्रबंधक (पंजाब नेशनल बैंक),आचार्य मम्मट, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका गया), ब्रजेश कुमार, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त (गया), स्वाति कश्यप, प्रबंधक मानव संसाधन, सुनील कुमार, निदेशक (आरसेटी), और जीविका बोधगया के प्रखंड परियोजना प्रबंधक भास्कर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक भास्कर कुमार ने जीविका बोधगया द्वारा वित्तीय साक्षरता और वित्तीय समावेशन के तहत की गई उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद आदर्श जीविका संकुल स्तरीय संघ की सचिव अलका देवी और ग्राम संगठन की दीदियाँ – नूरजहाँ खातून, काजल कुमारी, सीमा कुमारी, और पूनम कुमारी ने अपने अनुभव साझा किए।
मुख्य वक्तव्य:मुख्य अतिथि विजय कुमार और सुनील कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने RSETI के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी और दीदियों को स्व-रोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने ऋण जोखिमों पर सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आचार्य मम्मट ने वित्तीय साक्षरता को जीविकोपार्जन गतिविधियों की सफलता के लिए आवश्यक बताते हुए दीदियों को प्रेरित किया। ब्रजेश कुमार ने लखपति दीदी योजना के तहत व्यक्तिगत ऋण आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और बैंकों से जुड़ने के लाभों पर चर्चा की।स्वाति कश्यप ने बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष सत्र:कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक संगठनों से जुड़ी जीविका दीदियों को बैंकिंग से संबंधित आवश्यक मुद्दों की जानकारी दी गई। इसमें डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, केवाईसी नियम, पैसा निकासी एवं जमा प्रक्रियाएँ, और बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
इस कार्यशाला में आदर्श जीविका संकुल स्तरीय संघ के ग्राम संगठनों की 50 से अधिक दीदियों ने भाग लिया। जिला कार्यालय की वित्तीय समावेशन टीम के संतोष कुमार और अमरेश कुमार तथा क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

उज्जैन:सी.एम. राइज विनोबा स्कूल हुआ दुनिया के टॉप 10 स्कूल में शामिल।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहार दशहरा/दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने बैठक की, दिए अहम दिशा-निर्देश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

आईआईटीएफ 2023 के खनन मंडप ने अब तक हजारों छात्रों सहित 35,000 आगंतुकों को आकर्षित किया।

rktvnews

भोजपुर:राज्य में बढ़ते अपराध सम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ (आरवाईए) का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन भोजपुर के बीबीगंज मे किया गया।

rktvnews

Leave a Comment