RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी भोजपुर द्वारा मत्स्य बंदोबस्ती की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उदवंतनगर अंचल के कारीसाथ में एक एक्वा पार्क निर्माण हेतु सरकार से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
बैठक में भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक आत्मा, एलडीएम (बैंक), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी भोजपुर, मत्स्य विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

सन नियो पर नया धारावाहिक ‘कांस्टेबल मंजू’, मोनिका राठी और वैभव कदम की जोड़ी जीतेगी दर्शकों का दिल।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिवरों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट के आवेदन ना दें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

राजस्थान:सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना का शौर्य उत्साह वर्धन के लिए आईएमए ने निकाला प्रभातफेरी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला बंध्याकरण में प्रमंडल में प्रथम आने पर “डीसीएम राजेश कुमार” हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment