RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवम् जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/रोहतास (बिहार)03 अक्टूबर। आज डी. आर. डी.ए. सभागार रोहतास, सासाराम में जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवम् जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय, मनीष कुमार,प्रभारी पदाधिकारी, जिला बैंकिंग शाखा, शैलेश कुमार,अग्रणी बैंक प्रबंधक, आशीष रंजन, महाप्रबंधक, जिला उधोग केंद्र, सुनील कुमार, डी.डी. एम, नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बैंकों के सी0डी0 दर में सुधार का निर्देश दिया गया जो कि 30.06.2024 तक 50.02 % के करीब है साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं जिन में वित्तीय समावेशन का प्रावधान है उन सभी योजनाओं के भी समीक्षा की एवं उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक निर्देश जारी दिये ।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना में 352 का लक्ष्य के सापेक्ष 102 आवेदन स्वीकृत एवं 26 आवेदक को ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला को 212 लक्ष्य दिया गया है जिसमें 186 आवेदन स्वीकृत हुए हैं । जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी स्वीकृत आवेदन को तेजी से वितरण के निर्देश दिये ।
बैठक में उपरोक्त के साथ वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जीविका, ग्रामीण स्वरोजगार, प्रसिक्षण संस्थान,नोखा,मुद्रा ऋण, कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना (नाबार्ड) एवं किसान उपादक संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई ।

Related posts

01 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा सुनी गई जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: लद्दाख ने महिला शॉर्ट ट्रैक रिले में जीता पहला स्वर्ण, स्केटर सचिन सिंह ने हरियाणा को शीर्ष पर बनाए रखा।

rktvnews

भारत ने बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र (बीईसी) के गवर्निंग बोर्ड की पहली बैठक की मेजबानी की।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

Leave a Comment