RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचआरसी ने पंजाब के बठिंडा में लोगों के एक समूह के कथित हमले में लगी चोटों के कारण जिम्बाब्वे के एक छात्र की मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने पंजाब के डीजीपी और गुरु काशी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि लोगों के एक समूह द्वारा जिम्बाब्वे के एक छात्र पर हमला किया गया था और 21 अगस्त, 2025 को पंजाब के बठिंडा स्थित एम्स में उसकी मृत्यु हो गई। वह बठिंडा के तलवंडी साबो कस्बे में गुरु काशी विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
आयोग ने कहा है कि यदि यह मामला सत्य है, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठता है। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक और गुरु काशी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
21 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 अगस्त को यूनिवर्सिटी के ही सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसकी कहासुनी हुई थी जिसके एक दिन बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Related posts

जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

दरभंगा: डीएम की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

rktvnews

लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. बलराम जाखड़ की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

rktvnews

Leave a Comment