RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने हूल दिवस पर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हूल दिवस के पावन अवसर पर भारत के जनजातीय समुदायों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ऐतिहासिक संथाल विद्रोह का स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों- सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ-साथ अनगिनत वीर जनजातीय शहीदों की चिरस्थायी विरासत को नमन किया, जिन्होंने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ़ अपने प्राणों की आहुति दी।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“हूल दिवस हमें अपने आदिवासी समाज के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम की याद दिलाता है। ऐतिहासिक संथाल क्रांति से जुड़े इस विशेष अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ ही उन सभी वीर-वीरांगनाओं का हृदय से नमन और वंदन, जिन्होंने विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

Related posts

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर:अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलन की तैयारी को ले धुआंधार बैठक व जनसंपर्क जारी :अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन (एप्सो) के तत्वावधान मे साम्राज्यवादी संघर्ष एवम इजरायली नरसंहार के विरुद्ध संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल को सड़क सुरक्षा के सबंध में ग्राफिक उपन्यास की प्रति भेंट।

rktvnews

Leave a Comment