RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर।हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में 21 दिसंबर से प्रारंभ हुई दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला 2024-25 का रविवार को एचडी जैन महाविद्यालय खेल प्रांगण में सफलतापूर्वक समापन हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन कुल सचिव डॉक्टर रणविजय कुमार के द्वारा किया गया था। जिसमें पुरुष वर्ग की 9 विभिन्न वजनों की कैटेगरी मे कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग की 4 विभिन्न वजनों की कैटेगरी में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्रतियोगिता की दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सैयद मुमताजुद्दीन विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य महाराजा कॉलेज प्रोफेसर प्रसुंजय कुमार सिंह सीसीडीसी कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह डीन वाणिज्य संकाय उपस्थित थे।
पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर मुमताजुद्दीन ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला रेसलर विनेश फोगाट का उदाहरण देते हुए ओलंपिक में उसके शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और कहां की वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पहली महिला कुश्ती की प्रतियोगिता 2016 में उनके कार्यकाल में ही आयोजित की गई थी तो जैन कॉलेज इस अर्थ में इतिहास दोहरा रहा है के लिए उन्होंने जैन कॉलेज को बधाई दी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रसून्जय कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहां की जो खेल में विजई नहीं हुए उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है कुश्ती वजन का नहीं तकनीक का खेल है डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसमें विद्यार्थी देश-विदेश तक नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और महिला खिलाड़ियों को विशेष तौर पर खेलों में आगे बढ़कर नौकरियों में अपनी संभावना खोजने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी जी के द्वारा विश्वविद्यालय में खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक माहौल को तेजी से विकसित किया जा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय से आए टीम कोच विकास रंजन कुमार , कन्हैया सिंह, यशवंत सिंह, संजय सिंह, डॉक्टर सैफ, श्रीनिवास, मृत्युंजय कुमार, आनंद यादव का सम्मान किया गया। वही मैच में रेफरी आशुतोष सिंह, उदय तिवारी, आनंद यादव, विजय कुमार, पंकज कुमार शर्मा का भी सम्मान किया गया। पुरुष वर्ग में 57 किलो कैटेगरी में बृजेश कुमार मौर्य, प्रथम कुश जी कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय रहे। 61 किलो में राजीव यादव, प्रथम अभिषेक मिश्रा, द्वितीय अरविंद कुमार तृतीय रहे। 65 किलो कैटेगरी में विशाल कुमार शर्मा प्रथम, रवि सिंह द्वितीय रहे। 70 किलो कैटेगरी में शशि शंकर सिंह प्रथम, दुर्गेश कुमार द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 74 किलो कैटेगरी में कुणाल कुमार प्रथम, रोहित कुमार पांडे द्वितीय, सत्यम पांडे तृतीय रहे। 79 किलो कैटेगरी में अरविंद यादव प्रथम रहे। 86 किलो कैटेगरी में हरि भजन यादव प्रथम रहे। वही 92 किलो कैटेगरी में रंजीत कुमार प्रथम रहे। 97 किलो कैटेगरी में अनुपम कुमार आर्य प्रथम रहे। महिला वर्ग में 50 किलो कैटेगरी में अमृता कुमारी प्रथम रीती कुमारी, द्वितीय 53 किलो कैटेगरी में आरती कुमारी प्रथम, 55 किलो कैटेगरी में पूर्णिमा कुमारी प्रथम, 59 किलो कैटेगरी में अनु कुमारी प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर पुष्पा द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय शिक्षक प्रोफेसर अखिलेश कुमार प्रोफेसर बजरंग प्रताप केसरी डॉ जितेंद्र कुमार शिक्षिका डॉक्टर शिखा सिंह डॉक्टर तबस्सुम बानो डॉक्टर सुशील कुमार डॉक्टर संजीत कुमार डॉक्टर आकांक्षा वंदना ज्योति डॉक्टर शशी सिंह डॉ वॉचस्पति दुबे, डॉक्टर के के सिंह डॉ गुलनवाज, डॉ कमलेश उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी मनीष कुमार, राजकमल, पंकज सिंह, धीरज,मुन्ना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन।

rktvnews

पूर्व विधान पार्षद पुनेश्वर मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधान सभा चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच हेतु शीघ्र किया जाए संयुक्त संसदीय जांच समिति का गठन : सुदामा प्रसाद

rktvnews

सी-डैक ने आर्म आर्किटेक्चर पर आधारित हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग प्रोसेसर एयूएम के डिजाइन एवं विकास के लिए मोसचिप और सोसियोनेक्स्ट के साथ साझेदारी की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment