RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

नशे में हंगामा मचा रहे शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल!मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 03 मई।भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत में पत्नी ने अपने शराबी पति को जेल भिजवा दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करना शराबी पति को महंगा पड़ गया। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के शोभी टोला निवासी जितेंद्र रब्बानी शराब के नशे मे धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। पति के हरकत से तंग आकर उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जितेंद्र रब्बानी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में रानीसागर गांव में शराब के नशे में बारात में हंगामा मचा रहे संतोष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने जितेंद्र रब्बानी और संतोष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने ज्ञान और शिक्षा के केंद्र के रूप में भारत की ऐतिहासिक श्रेष्‍ठता पर प्रकाश डाला।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

rktvnews

डीएफएस सचिव ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर 12 संगठनों के हितधारकों के साथ हुई अनुवर्ती बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

15 सितंबर को कारीसाथ और धमार PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने भगत सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

16 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment