RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

जयपुर/राजस्थान 24 जून। जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन 28 जून से लजीज व्यंजनों के चटकारे एक छत के नीचे ले सकेंगे। नगरीय एवं विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल 28 जून, सायं 7.30 बजे चौपाटी आमजन को समर्पित करेंगे।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि जयपुर के मानसरोवर और प्रताप नगर में बनी जयपुर चौपाटी राजधानी के स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन चुकी है। कोटा में विकसित कोटा चौपाटी भी शहर के लिए लैंडमार्क साबित होगी। उन्होंने कहा कि कोटावासी चौपाटियों पर 3 दर्जन से ज्यादा व्यंजन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
अरोड़ा ने बताया कि कोटा चौपाटी में कुल 17 दुकानों एवं 4 कियोस्कों का निर्माण किया गया है, जहां इंडियन, इटालियन, कॉन्टिनेंटल व्यंजन आमजन के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि चौपाटी परिसर में म्यूजिक सिस्टम एवं म्यूजिकल बैंड के बीच व्यंजनों का स्वाद आमजन के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
गौरतलब है कि प्रताप नगर और मानसरोवर में स्थापित चौपाटी के लजीज क्यूज़ीन और व्यंजनों के तो शहरवासी दीवाने हैं। चौपाटियों के शुरुआती 5 महीनों में अधिकतम फुटफाल के लिए तो मंडल को 2 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

मोटा अनाज आधारित उत्पादों को बढ़ावा।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जुड़े प्रो डॉ कन्हैया।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ और आसान वितरण कंपनियों की पहल।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिवृष्टि सहित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment