RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )22 दिसम्बर।दरभंगा के होटल जायेका में शनिवार को आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता आयुष्मान भारत के प्रशासी पदाधिकारी शैलेश चन्द्र दिवाकर द्वारा की गई।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से सलीम अख्तर (अपर समाहर्ता), कुमार प्रशांत (अपर समाहर्ता), दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, राज्य स्तरीय संचालन निदेशक आलोक रंजन और आई.टी निदेशक संतोष कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, डाक्टर फाॅर यू, पीरामल कर्मी आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य में हेल्थ फैसीलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री,इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड, आभा अकाउंट इत्यादि की प्रगति लाने हेतु सभी उपस्थित को प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही इसके तहत सभी निजी क्लीनिक, दवा की दुकानें, और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाएगा।
यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी नागरिकों के स्वास्थ्य डेटा को सुरक्षित और निर्बाध रूप से उपयोग में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशासी पदाधिकारी शैलेश चन्द्र दिवाकर द्वारा बताया गया की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य से संबंधित सभी सेवाओं, पेशेवरों, मरीजों को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाए ताकि पारदर्शिता के साथ बेहतर इलाज हो सके।
उनके द्वारा बताया गया कि निजी अस्पताल, दवाई की दुकानों एवं उनके यहां कार्यरत सभी प्रोफेशनल का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत अभिरुचि नहीं ली जा रही है, जिससे दरभंगा जिला की प्रगति अपेक्षित नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्य शाला का आयोजन किया गया है।
मिताक्षी, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , धीरज डाक्टर फाॅर यू एवं प्रफुल्ल, पीरामल द्वारा विस्तृत रूप से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही शैलेश चन्द्र दिवाकर, अनीशा सक्सेना एवं धीरज द्वारा जिलाधिकारी, दरभंगा से मिलकर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में काफी संख्या अधिकारी,डॉक्टर एवं फाॅर्मेसी के लोग मुख्य रूप से थें l
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त निदेशक (एबीडीएम) अनीशा सक्सेना द्वारा दिया गया।

Related posts

भोजपुर:ग्रामीण युवाओं को प्राकृतिक खेती का क़ृषि विज्ञान केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

धर्मेन्‍द्र प्रधान ने योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:अहंकार साधना के मार्ग की बड़ी बाधा : माँ विजया

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान ग्लोबल फंड के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

rktvnews

Leave a Comment