RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ का किया विमोचन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 03 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ का शनिवार को विमोचन 36, हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास पर किया।
‘लोकतंत्र के पहरूआ’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि बशिष्ठ नारायण सिंह जी के लेखों एवं भाषणोंपर संग्रहित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ के विमोचन का अवसर मुझे मिला है। बशिष्ठनारायण सिंह जी ने विधायक, सांसद एवं मंत्री पद की जिम्मेदारियों का नि्वहन करने केसाथ-साथ जदयू पार्टी के लिए भी विभिन्न पदों पर बेहतर ढंग से काम किया है। हम हमेशाइनकी इज्जत करते रहे हैं। बशिष्ठ नारायण सिंह जी का सभी लोगों के साथ अच्छारिश्ता है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इस पुस्तक को जरूर पढ़े। मेरी कामना है कि बशिष्ठ नारायण सिंह जी सक्रिय और स्वस्थ रहें। मेरा उनसे आग्रह है कि लोगों को उनकी जिम्मेवारियों के प्रति प्रेरित करते रहें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद l बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमारचौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, दिल्ली के विधायक सह मैथिली-भोजपुरीअकादमी, दिल्ली के उपाध्यक्ष संजीव झा, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक लेशी सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निरालासहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वाणी प्रकाशन ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अरूणमाहेश्वरी, लोकतंत्र के पहरूआ पुस्तक के संपादक विनय कुमार सहित अन्य गणमान्यव्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:उदय कुमार सिंह के अवकाश ग्रहण पर महाराजा कालेज कर्मचारी संघ ने उपहार देकर किया विदाई।

rktvnews

जलजमाओ से परेशान है दानापुर ऊर्जा नगरवासी!नही हो रहा निदान।

rktvnews

महिलाएं हमारे देश की पहचान है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आने पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment