RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

आदर्श आचार संहिता के बाद नियमों के उलंघन को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त:जिला कलक्टर

हनुमानगढ़/राजस्थान 19 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ उनके प्रकोष्ठ के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिला कलक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने कहा कि आदर्श आचार्य संहिता के बाद कर्मचारियों द्वारा नियमों के उलंघन के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारियों को प्रकोष्ठों में जरूरत के अनुसार स्टाफ की अनुशंसा करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि 15 दिन पहले विभाग द्वारा जारी किए गए नवीनतम निर्देशों को भली भांति पढ़े तथा अपने -अपने प्रकोष्ठों के निर्देशों को समझे। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की ज्यादा दूरी के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकोष्ठों में जहां तक संभव हो प्रतिनियुक्त नहीं किया जाए। कंप्यूटर अनुदेशकों को अनुमोदन के पश्चात ही प्रतिनियुक्त करने तथा स्कूलों में स्टाफ की संख्या को देखते हुए ही प्रतिनियुक्ति की अनुशंसा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने मतदाता सूची की तैयारी व मॉनिटरिंग, आदर्श आचार संहिता और शिकायत प्रकोष्ठ, कार्मिक प्रबंधन एवं मतदाता दल गठन, यातायात वाहन व्यवस्था, जिला नियंत्रण कक्ष संख्यिकी, प्रशिक्षण, निर्वाचन स्टोर, भुगतान, डाक मतपत्र, निर्देशिका, सामान्य, मीडिया, पर्यवेक्षक एवं कार्मिक, वेबकास्टिंग, स्वीप, मतपत्र मुद्रण, कानून एवं चिकित्सा सुविधा प्रकोष्ठों की समीक्षा की।
बैठक में जिला कलक्टर सहित एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला, एडिशनल एसपी नीलम चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, डीटीओ संजीव चौधरी, डीआईओ शैलेंद्र कुमार, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, पीडब्ल्यूडी ईई विष्णु गुप्ता, एसई अनिल अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, डीपीएम वैभव अरोड़ा, संख्यिकी उपनिदेशक विनोद गोदारा, डीईओ हंसराज जाजेवाल, डिस्कॉम से एसई के के कस्वां, लेखाधिकारी नीतू अरोड़ा सहित सभी प्रकोष्ठों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के द्वारा 88 टीबी मरीजों को लिया गया गोद।

rktvnews

नई दिल्ली:सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे शुरू हुआ “सहयोग शिविर”, पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को मिली गति।

rktvnews

संडे होटल वडोदरा में अपने शानदार प्रवेश के लिए तैयार! भव्य उद्घाटन में लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव कपूर देंगे प्रस्तुति।

rktvnews

सूचना के अधिकार का कमाल शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान! मामला विद्यालयों की चारदीवारी का,राकेश रॉय ने मांगी थी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment