RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)21 दिसंबर।मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल मे भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन आज यहां भोपाल हाट परिसर में किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा की अध्यक्षता व विवेक रंजन श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी की विशिष्ट उपिस्थति में संपन्न हुआ।
इस बार गोष्ठी का विषय “नया साल” रखा गया था। रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक गद्य व पद्य दोनो विधाओं में रचनाएं सुनाई। वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, सतीश श्रीवास्तव, एस डी श्रीवास्तव, सुरेश पटवा, कमल किशोर दुबे, विवेक रंजन, अशोक व्यास, प्रियदर्शी खैरा , कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी द्वारा व्यंग्य पाठ किया गया। चंदर सिंह पवार, दीपक पंडित, अशोक धमैनियां, डाक्टर विमल शर्मा, शिव कुमार दीवान, चन्द्रभान राही, डॉक्टर गिरजेश सक्सेना, द्वारा कविता व गजल पाठ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम संचालन चंद्रभान राही ने किया।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विचाराधीन एवं लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग पहुंच मध्यान भोजन व पठन पाठन से संबंधित लिया जानकारी!कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:ग्रीन इलेक्शन कैंपेनिंग: पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया लोकतंत्र का महापर्व।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया।

rktvnews

Leave a Comment