RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर जिलाधिकारी ने किया विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का उदघाटन।

बक्सर/बिहार 05 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर का उदघाटन फीता काट कर किया गया।
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 (यथा संशोधित 2021) और दतक ग्रहण विनियमन 2017 (यथा संशोधित 2022) के प्रावधाननुसार गैर संस्थागत देखभाल अंतर्गत 0-6 वर्ष आयु वर्ग के वैसे अनाथ, परित्यक्त और अभ्यर्पित बालक जो जैविक माता-पिता से स्थायी रूप से अलग है एवं जिन्हें दतक ग्रहण के लिए विधिक रूप से मुक्त घोषित किया गया है। वैसे सभी बालकों का दतक ग्रहण की प्रक्रिया के माध्यम से दतक माता पिता के सभी अधिकारों, विशेषाधिकारों और उतरदायित्वों सहित विधि पूर्ण भावी दतकग्राही अभिभावक संबंधी पुनर्वासन हेतु जिला अंतर्गत विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का उदघाटन किया गया।
संस्थान के संचालनोपरांत बाल कल्याण समिति बक्सर के आदेशानुसार जिला अंतर्गत प्राप्त वैसे अनाथ, परित्यक्त और अभ्यर्पित बालक, जो कि जिला के बाहर आवासित है, उन बालकों का आवासन वर्तमान से विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर में किया जायेगा। विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर में 0-6 वर्ष आयु वर्ग, 1-3 आयु वर्ग एवं 3-6 आयु वर्ग के बालकों के लिए अलग कमरें चिन्हित है। कार्यालय कक्ष के साथ ही मनोरंजन एवं खेल कक्ष (पूर्व प्राथमिक शिक्षा), चिकित्सकीय देखभाल कक्ष, रसोई कक्ष, भंडार कक्ष, प्रसाधन, चलने एवं खेलने के लिए खुली जगह आदि की व्यवस्था है। संस्थान का संचालन राज्य दतक ग्रहण संशाधन अभिकरण बिहार पटना से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिला बाल संरक्षण इकाई बक्सर के द्वारा किया जा रहा है।
बाल देखरेख संस्थान के संचालन के लिए समन्वयक, सामाजिक कार्यकर्ता, अंशकालिक चिकित्सक, नर्स, छः आया, चौकीदार के पद सृजित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा शिशु विशेषज्ञ (चिकित्सक), पारामेडिकल, महिला गृह रक्षक बल की संबद्धता/प्रतिनियुक्ति से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई हेतु सहायक निदेशक को निदेशित किया गया। साथ ही निदेशित किया गया कि संस्थान में आवासित बालकों का स्कूल पूर्व शिक्षा हेतु नजदीकी आँगनबाड़ी केन्द्र से संबद्धता सुनिश्चित की जायेगी। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दतक ग्रहण से संबंधित संरचनाओं को सुदृढ करने तथा कानूनी दतक ग्रहण की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार के संबंध में निदेशित किया गया।
उदघाटन समारोह में सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, सहायक कोषागार पदाधिकारी बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित।

rktvnews

भोपाल:सद्भावना और निस्वार्थ सेवा से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव : राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

rktvnews

भोजपुर:लंबित वेतन-पेंशन तथा प्रोन्नति को ले कर्मचारी परेशान, कड़े निर्णय लेना मजबूरी:अध्यक्ष ,चितरंजन

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नई दिल्ली स्थित एम्स के 68वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment