RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

आरा:रोटेरियन मनोज कुमार सिंह द्वारा वॉटर प्यूरीफायर अनुदानित!जनहित में सेवा ही सच्ची पूजा है:रो.मनोज कुमार सिंह

आरा/भोजपुर 9 अक्टूबर।आज जनहित को सर्वोपरि मानते हुए रोटेरियन मनोज कुमार सिंह द्वारा हैवेल्स कंपनी का 15 लीटर वाला वाटर प्यूरीफायर, रेड क्रॉस सोसायटी को अनुदानित किया गया। बताते चले की मनोज कुमार सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष, रोटरी क्लब आरा के पूर्व प्रेसिडेंट रह चुके हैं। रेड क्रॉस में पानी पीने की आवश्यकता को देखते हुए रोटेरियन अवधेश पांडेय की पहल, सचिव डॉक्टर विभा कुमारी की सक्रियता से यह बातें रोटरी क्लब आरा के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह के कानों तक पहुंची। तत्काल कंपनी वाले को बुलाकर वाटर प्यूरीफायर मंगा कर नगद भुगतान करते हुए इनस्टॉल भी करा दिया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस के सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,रो.अवधेश पांडेय उपस्थित रहे।
श्री सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोगों की सेवा करना ही सच्ची पूजा है। रेड क्रॉस जनहित में सबसे अच्छा कार्य कर रही है। इसमें मदद करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस कार्य को संपन्न होने पर पूर्व एमएलसी लाल दास राय, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, रामकुमार सिंह आदि ने मनोज कुमार सिंह और रोटरी क्लब आरा को बधाई दी है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन!इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में गुरुवार को 2522 लाभार्थियों को मिली सौगात।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मध्यप्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर प्रखंड में खुला लोजपा रामविलास का कार्यालय।

rktvnews

भोजपुर:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिलेगा लाभ: डीएम

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment