RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर एवं पोर्टल का किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 मई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में सहयोग शिविर से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को बिहार की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यदि संबंधित पदाधिकारी 30 दिनों के भीतर आवेदन का निष्पादन कर आदेश पारित नहीं करते हैं, फाइल लंबित रखते हैं अथवा कार्य में कोताही बरतते हैं, तो वे स्वतः 31वें दिन निलंबित हो जाएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आईटी विभाग द्वारा सभी प्रखंडों, अंचलों एवं थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि वहां की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आना बंद नहीं होंगे, तब तक यह सहयोग शिविर जारी रहेगा। इसका मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Related posts

भोजपुर:तीसरे चरण के मतदान में भी मोदी सरकार के खिलाफ है लहर, 4 जून के बाद बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 अप्रैल 25

rktvnews

सारण:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment