RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह का कोईलवर प्रखंड के विभिन्न गाँवो में तुफानी जनसंपर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को कोईलवर प्रखंड के कायमनगर, मटियारा,गीधा,सोनघटा, पचैना,पचैना बाजार, मीनाचक, बलहा, मोहम्मदपुर, चंद्रपुरा,नया हरीपुर,पुराना हरीपुर,जमालपुर,दौलतपुर,महादेवचक सेमरिया, इंगलिशपुर,राजापुर सहित दर्जनों गाँवो का तुफानी दौरा करते हुए जनसंपर्क किया।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत आर के इंटरनेशनल स्कूल पड़रिया, भुटेली सिंह के मार्केट सेमरिया से हुआ। दोनो जगह प्रत्याशी ने क्षेत्र के वुद्धिजीवी वर्ग से संवाद किया। साथ ही सेमरिया मे बड़हरा और कायमनगर मे चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया। उदघाटन कार्यक्रम मे उतरप्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल थे।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समर्थित जनता द्वारा अपने प्रिय प्रत्याशी के प्रति स्नेह और प्यार देखने को मिला। सभी जगह भव्य इनका स्वागत किया गया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा मे विधायक बनने की लालसा मे बहुत लोग लगे रहते है,जो फटही पहन कर आते है और पिताम्बरी पहन कर चल जाते है। लेकिन मै सात बार का विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता के लिए सेवक हूँ।मै हमेशा बड़हरा और क्षेत्र की जनता का काम करता हूँ। मेरी पहचान बड़हरा के घर-घर मे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य आज घर-घर मे दिखाई दे रहा है।महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन कर पुरूषों से आगे निकल रही है। भारतीय जनता पार्टी सहित पूरा एनडीए गठबंधन एकजुट है। इस बार क्षेत्र की जनता ने एनडीए की जीत पर पहले ही मोहर लगा चुकी है। बेहरूपियो से बच के रहना है और अपना मत एनडीए प्रत्याशी को देकर बिहार मे सुशासन सरकार फिर से ला कर बिहार को विकसित बनाना है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, शुभम पांडेय,शैलेश सिंह गुड्डू, बली सिंह,कृष्णमोहन श्रीवास्तव, जदयू नेता अंजनी सिंह,मुखिया अर्जुन सिंह,धर्मवीर, रघुवीर, हरेराम सिंह,बजरंगी सिंह सहित एनडीए कार्यकर्ता, सैकड़ों जनता थे।

Related posts

एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस ने भारत-स्कैंडिनेवियाई नेतृत्व सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट-2023, पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों की पहली पसंद राजस्थान – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा आरडीटीएम का तीसरा संस्करण ’सस्टेनेबल टूरिज्म’ होगी थीम

rktvnews

वैश्विक पटल पर शाहाबाद को रेखांकित करने वाले ऐतिहासिक महापुरुष का नाम है,वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह :डॉ शशि बाबा

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

रायपुर : सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत: राज्यपाल

rktvnews

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment