RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

रामगढ़:शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 दिसंबर।राज्य परियोजना निदेशक रांची के निर्देश के आलोक में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 के निर्माण हेतु राज्य स्तरीय टीम द्वारा 19 एवं 20 दिसंबर को जिला अनुश्रवण कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त के आलोक में गुरुवार को मुकेश कुमार सिन्हा ओएसडी मध्याह्न भोजन रांची की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय टीम द्वारा रामगढ़ जिला का भ्रमण किया गया। राज्य स्तरीय टीम द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्ति पंजी, टोला टैगिंग, UDISE, out of school बच्चों का चिन्हितीकरण, जीरो ड्रॉप आउट स्कूल, APAAR id निर्माण, मध्याह्न भोजन, विद्यालय विकास योजना आदि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
राज्य स्तरीय टीम में अनुराधा रानी, कपिलदेव प्रसाद, शिवेंद्र मिश्रा जैसीइआरटी रांची के साथ जिला स्तर से एडीपीओ नलिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, बीईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ मिथुन सागर उपस्थित थे।
टीम द्वारा मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़, आदर्श मध्य विद्यालय बरकाकाना, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गड़के, मध्य विद्यालय नयानगर आदि विद्यालयों का निरीक्षण के साथ टीम द्वारा जिला स्तर पर सभी बीईओ, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related posts

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला–2026 में पहली बार “टेंट सिटी” की विशेष व्यवस्था।

rktvnews

एनएडीए इंडिया ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, नवादा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:बेरोजगार युवक यूवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2024-25 में रक्षा मंत्रालय को 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित।

rktvnews

Leave a Comment