RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला–2026 में पहली बार “टेंट सिटी” की विशेष व्यवस्था।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)22 मार्च।ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देव चैती छठ मेला–2026 के अवसर पर श्रद्धालु छठ व्रतियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा इस वर्ष एक विशेष पहल की गई है।
जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशनुसार सूर्य कुंड, जीवा बिगहा मोड़ के समीप पहली बार आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले व्रतीगण को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक ठहराव की सुविधा उपलब्ध हो सके।

टेंट सिटी में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं

▪️ फोल्डिंग बेड, गद्दा, बेडशीट, चादर एवं तकिया
▪️ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
▪️ पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग)
▪️ साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था
▪️ सुरक्षा की समुचित व्यवस्था
▪️ अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था

मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भास्कर की आराधना कर सकें।

जिला प्रशासन की अपील

सभी छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि देव चैती छठ मेला–2026 का आयोजन सफल, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 89वीं बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 नवंबर 23

rktvnews

गया:कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने की जिला पदाधिकारी ने मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 पर संबोधन।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment