RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाराष्ट्रीयसाहित्य

आल इंडिया थियेटर कौंसिल A.I.T.C एवं आरा रंगमंच द्वारा की गई शोक सभा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ) 2 मार्च 23 आज सुबह 10 बजे लोक नायक जय प्रकाश स्मारक,कलक्ट्री तालाब,आरा,(बिहार) पर शोक सभा को संम्बोधित करते हुए A.I.T.C के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मानव ने कहा कि आल इंडिया थिएटर कौंसिल AITC दिल्ली इकाई के सक्रिय सदस्य,रंगमंच के चर्चित एवं बेहतरीन युवा कलाकार पंकज चुग की असमय मृत्यु पर देश भर के रंगकर्मियों में शोक की लहर है.विदित हो की स्व चुग अपने परिवार के एकलौते संतान थे जिनकी की मृत्यु किडनी सम्बंधित बीमारी के कारण दिनांक 28/02/023 को 5 बजे शाम रामनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली, में हो गई थी। स्व चुग को देश के कई राज्यों में बेहतरीन अभिनय के लिये राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। देशभर के रंगकर्मी उनकी सशक्त अभिनय की हर समय चर्चा करते थे। चुग की अभिनय की एक अलग पहचान बन गई थी।
शोक सभा में रंगकर्मी डॉ पंकज भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा की स्व चुग की अद्धभुत अभिनय नाटक एंनड्रोगिनी में देखने को मिला था जिसे हम सभी रंगकर्मी जीवन भर याद करते रहेगें।
सभा के अंत मे उपस्थित कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने युवा रंगकर्मी के प्रति दो मिनट का मौन रखा.उसके बाद पंकज चुग अमर रहे नारों के साथ शोक सभा की समाप्त की गई•
शोक सभा में शामिल कलाकारों में रंगकर्मी व समाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव, आरा रंगमंच के संयोजक अनिल कु तिवारी ‘दीपू’, आरा टॉकीज के निर्देशक सुधीर शर्मा, डॉ पंकज भट्ट, मनोज श्रीवास्तव, साहेब लाल यादव, लड्डू भोपाली, मो शमीम, समाजिक कार्यकर्ता,
सचिन सिन्हा, भोला भट्ट, डॉ अनिल सिंह,मोहन कुमार, मुकेश यादव,आदि उपस्थित थे।

Related posts

सोनपुर मेला: आपदा प्रबंधन जागरूकता के लिए विविध गतिविधियाँ जारी।

rktvnews

भोजपुर:एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का ईनामी नय्यर इकबाल उर्फ मो नय्यर।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों के बीच मसरूम बीज का वितरण किया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ: राज्यपाल से नव नियुक्त सचिव डॉ. प्रसन्ना ने की भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना लिखा गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया।

rktvnews

Leave a Comment