RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/18 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि :-

“गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का यह पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास का त्योहार है। यह त्योहार मिल-जुलकर काम करने का संदेश देता है और हमें जीवन में विनम्र बने रहने तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देता है।
भगवान श्री गणेश बाधाओं को दूर करने में मदद करें ताकि हम एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।”

Related posts

सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सफलतापूर्वक चंद्रयान के लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

सिवान:”डॉ अंबेडकर समग्र सेवा ” अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों के द्वारा किया गया।

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग द्वारा दिन दयाल स्पर्श योजना 24/25 के अन्तर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत।।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्री कार्य, कन्या रत्न सम्मान योजना एवं ईज ऑफ लिविंग जन सुनवाई को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment