RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।

देहरादून/ उत्तराखंड 12 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रेरा के अध्यक्ष रबिन्द्र पंवार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एस.एन. पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्सका गठन करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने को किया निदेशित।

rktvnews

भोजपुर:तुलसी ने जीता स्वर्ण व रजत पदक, अल-हफ़ीज़ कॉलेज का नाम रोशन।

rktvnews

संजय कुमार ने आईटीईपी, एनएमएम और एनपीएसटी पर राष्ट्रीय संवेदीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment