RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुझे किसी पद की लालसा नहीं है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। जदयू नेता महेश्वर हजारी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाली बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हूॅ। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कमिटियाॅ बन गई हैं। मीटिंग हो रही है। हम इस काम में उन लोगों को सुझाव दे रहे हैं। सभी लोग लगे हुए हैं। आगे सब कुछ तय कर लिया जायेगा।
खुसरूपुर में दलित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी के साथ भी कोई घटना होती है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। कोई भी गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक कल होनी थी लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बाहर जाना है इसीलिए आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। और कोई विशेष बात नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के तैयार होते ही पब्लिश कर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के इस कार्यक्रम में आने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समय पर आने में क्या एतराज था। जिसको जो मन में है करे। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Related posts

पटनार: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

आक्रोश रैली की सभा में युवाओं ने लिया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प।

rktvnews

रसों का महासंगम: आज ओज, व्यंग्य और मोहब्बत की मखमली शायरी से महकेगा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

चतरा:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में ‘विश्व बुजुर्ग दिवस’चतरा सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ विशेष आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:जिले में चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश में पारदर्शी भर्ती का नया अध्याय, मिशन रोजगार के तहत 1134 अभ्यर्थियों को मिला सरकारी सेवा का मौका।

rktvnews

Leave a Comment