RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नहीं रहे हिन्दी के चर्चित कवि-शायर आरपी घायल।

साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, गुलबीघाट पर हुआ अग्नि-संस्कार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )21 सितम्बर। हिन्दी और ऊर्दू के काव्य-मंचों के अत्यंत लोकप्रिय शायर आरपी घायल नहीं रहे। शनिवार की संध्या नगर के एक अस्पताल में, उन्होंने ७७ वर्ष की आयु में अपना पार्थिव देह छोड़ दिया। वे अस्थमा से पीड़ित थे। उनके निधन से साहित्य जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ सुख्यात कवि सदानन्द प्रसाद के साथ कवि के भूतनाथ रोड स्थित आवास पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी। रविवार की संध्या साढ़े ६ बजे सम्मेलन-भवन में एक शोक-सभा भी आहूत हुई, जिसमें दो पल का मौन रख कर साहित्यकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की प्रार्थना की।
अपने शोकोदगार में सम्मेलन अध्यक्ष ने कहा कि घायल जी एक ज़िन्दा और संवेदन-शील शायर थे। पूरे देश में उनकी ख्याति थी। मंचों से उन्हें सुनना एक सुखद अनुभूति हुआ करती थी। वे रिज़र्व बैंक में सहायक महाप्रबंधक और राजभाषा अधिकारी तथा साहित्य सम्मेलन की कार्यसमिति के अत्यंत सक्रिए सदस्य थे। उनके निधन से साहित्य सम्मेलन और साहित्य-जगत की बड़ी क्षति पहुँची है।

शोक-सभा में सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा कल्याणी कुसुम सिंह, डा शंकर प्रसाद, भगवती प्रसाद द्विवेदी, डा रत्नेश्वर सिंह, बच्चा ठाकुर, सदानन्द प्रसाद, डा पुष्पा जमुआर, डा सुमेधा पाठक, शमा कौसर ‘शमा’, डा पूनम आनन्द, चित्तरंजन भारती, चंदा मिश्र, डा मनोज गोवर्धनपुरी, ईं अशोक कुमार, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, सरिता कुमारी, रंजना सिंह, राजकांता राज, प्रवीर कुमार पंकज, डा शालिनी पाण्डेय, डा कुंदन लोहानी, इन्दु भूषण सहाय, सूर्य प्रकाश उपाध्याय आदि साहित्य-सेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रविवार को ही दूसरे प्रहर गुल्बी घाट पर स्वर्गीय घायल के पार्थिव देह का अग्नि-संस्कार संपन्न हुआ। बड़े पुत्र संतोष प्रसाद ने मुखाग्नि दी। दिवंगत शायर अपने पीछे, कनिष्ठ पुत्र संजीव कुमार और पुत्रियों सविता, बबीता और कविता सहित नाती-पोतों का एक समृद्ध कुटुम्ब अपने पीछे छोड़ गए हैं।

Related posts

संथारा : 3 साल की बच्ची की मौत लंबे समय तक क्यों सालती रहेगी?

rktvnews

दरभंगा:बिहार दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

वाइस एडमिरल अजय कोचर, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 48वें उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा :निर्वाची कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment