RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर से 15 दिनों का उद्यान उत्सव आयोजित किया जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 दिसंबर।बोलारम, सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर, 2024 से पुष्प और बागवानी से संबंधित 15 दिनों का उद्यान उत्सव आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) हैदराबाद और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित उद्यान उत्सव का उद्देश्य जन भागीदारी द्वारा प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और संधारणीयता को बढ़ावा देना है। विषयगत स्टाल और कार्यशालाओं में भाग लेकर लोग कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नवीन और तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (18 दिसंबर, 2024) उद्यान उत्सव आरंभ करने की तैयारियों और आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति निलयम के आगंतुक सुविधा केंद्र में मिट्टी कैफे के एक भोजनालय और एक स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। परिसर में खाद बनाने की प्रक्रिया देखने के लिए राष्‍ट्रपति ने खाद इकाई का भी दौरा किया। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि इस इकाई में बाग के कचरे से जैविक खाद बनाकर एक उदाहरण प्रस्‍तुत किया जाएगा।
राष्ट्रपति के दक्षिण प्रवास के समय को छोड़कर राष्ट्रपति निलयम वर्ष भर लोगों के लिए खुला रहता है। आगंतुक https://rashtrapatibhavan.gov.in पर वहां के भ्रमण के लिए ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Related posts

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

सीतामढ़ी:जिला निर्वाचन अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम दर्ज कराने एवं इस संबंध में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कवि विजय कुमार मधुरेश को मिला काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना अंतर्गत विद्युत विपत्र माफी के लाभुकों को प्रमाण पत्र किया गया वितरित।

rktvnews

भोजपुर: घटते लिंगानुपात पर डीडीसी ने जताई चिंता,सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर दिया जोर।

rktvnews

भोजपुर: सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अवैध हथियार का करते थे कारोबार,हुए गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment