RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में धरना।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 मई।अपने पूर्व आहूत कार्यक्रम के अनुसार बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के विरोध में आज जिला समाहरणालय (जे पी मूर्ति) के समक्ष भोजपुर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।धरना कार्यक्रम में शिक्षकों ने नीतीश सरकार को तानाशाह बताया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा अवधेश कुमार और संचालन बिहियाँ प्रखंड के क्रांतिकारी शिक्षक चंद्रकांत भट्ट ने किया।जिला स्तरीय धरना में उपस्थित जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 जून 23 तक धरना का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।राज्य कार्य समिति सदस्य आनन्द पांडेय ने कहा की पूरे बिहार सूबे के प्रत्येक जिले में धरना दिया जा रहा है।सरकार जब तक हमें राज्यकर्मी का दर्जा बिना शर्त नहीं देती तब तक हमारा संघर्ष चलता रहेगा।आज के धरना कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारी, पुस्तकालयाध्यक्ष तथा संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

Related posts

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

भोजपुर:जैविक उर्वरक के महत्व पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

rktvnews

इतिहास के पन्ने

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment