RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रबंध निदेशक ने IMC गया के विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गया/पटना (बिहार)21 सितंबर। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार,भा.प्र.से ने सोमवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरांत प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में BIADA के कार्यकारी निदेशक (संचालन) शंभू प्रसाद सिंह, कार्यकारी निदेशक (निवेश प्रोत्साहन) सुमन प्रसाद सिंह, पथ निर्माण विभाग (RCD), जल संसाधन विभाग (WRD), विद्युत विभाग, परियोजना कंसल्टेंट EGIS तथा कॉन्ट्रैक्टर NKC के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
परियोजना क्षेत्र में भूमि से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं डोभी के अंचल अधिकारी (CO) को परियोजना क्षेत्र में स्थित अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
श्री कुमार ने IMC गया के विस्तार एवं दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना के संभावित विस्तार की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही समानांतर रूप से की जानी चाहिए।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि IMC गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास तथा निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। परियोजना का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।
उन्होंने संबंधित विभागों, कंसल्टेंट एवं एजेंसी के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने तथा परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निगरानी के निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की निर्वाचन तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:लाभार्थी की समृद्धि और मोदी की गारंटी कार्यक्रम की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

देहरादून:केन्द्रीय बजट 2026-27 किसानों को सशक्त,युवाओं को अवसर, महिलाओं को बनाता आत्मनिर्भर : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

प्रधानमंत्री गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में पोलिंग पर्सनल ट्रेनिंग आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment