RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रजत जयंती वर्ष 2026 पर सांस्कृतिक मंच पर होंगे कई कार्यक्रम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 सितंबर।भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा से जुड़े प्रमुख सदस्यों की एक आवश्यक बैठक भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर हुई जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह समाजसेवी ने की। मंच संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थापित विभूतियों पर माल्यार्पण से हुआ।
संचालन करते हुए नरेंद्र सिंह ने बतलाया कि 18 दिसंबर को लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की रजत जयंती वर्ष होने के कारण कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है जिस पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से मुन्ना राय सरफराज ,सुरेश प्रसाद ,कृष्ण प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सूरज ,सत्यनारायण ,नंदकिशोर राम, धनंजय करकैरा आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सहमति और सक्रियता से लगने का आश्वासन भी दिया। चर्चा के बाद शब्द समिति से निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम कला संस्कृति की पदाधिकारी से मिलकर सूचना प्रेषित करना, स्मारिका प्रकाशन की तैयारी हेतु लेख, कहानी कविता लेना और प्रशासन योग्य बनाना, सहयोगियों से शुभकामना हेतु मिलकर पत्र व सहयोग मांगना,भोजपुरी की दशा और दिशा पर छात्र-छात्राओं का भाषण प्रतियोगिता,भोजपुरी भाषा का उत्थान को जन आंदोलन बनाने पर विचार, लोहा सिंह नाटक, भिखारी ठाकुर के गीत और नाटक आदि का मंचन होना है। इसे तीन दिवसीय कार्यक्रम का बजट आदि पर भी चर्चा हुई।

Related posts

दरभंगा: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को ले अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

स्वंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली के शहादत दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोपाल:डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में e-Forensic 2.0 का किया शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जुलाई 26

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात।

rktvnews

स्टार स्टूडियोज़ & सिने1 स्टूडियोज़ की इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर रिलीज़!

rktvnews

Leave a Comment