RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव:नृत्यांगना आदित्या के निर्देशन में विदेशिया नाटक का हुआ शास्त्रीय मंचन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय लोकोत्सव के दूसरे दिन आज आरा की सुविख्यात कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव एवं समूह ने भिखारी ठाकुर रचित विदेशिया नाटक प्रस्तुत किया गया। स्थानीय बस स्टैंड स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर इनकी शिष्या स्नेहा पांडेय, रीतिका कुमारी, सलोनी कुमारी, सिद्धि आनंद व सोमी सोनी ने अपने भाव भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वही प्यारी सुंदरी की भूमिका में नृत्यांगना स्नेहा पांडेय विरह भाव से दर्शकों को भावुक कर दिया । यह नृत्य संरचना में मंगलाचारण से शुरू हुआ जो विदेशी, प्यारी सुंदरी, परिकिया व बटोही के सभी प्रसंगो को दर्शाता हुआ श्रोताओं के हृदय को तक पहुँचा । पैरो में घुंघरू की झनकार के साथ लोक वाद्यो की अनुगूंज् व शास्त्रीय वस्त्र विन्यास एवं कथक नृत्य का अंग संचालन आकर्षक रहा । आरा में इस तरह का प्रयोग एवं प्रस्तुति का यह पहला अवसर था । गुरु आदित्या श्रीवास्तव ने बताया कि नाटक रूपांतरण के अलावा इस तरह की नृत्य संरचना की प्रस्तुति नृत्य कलाकारों को भी भिखारी ठाकुर से अवगत करवाने का माध्यम होगा साथ प्रस्तुति नई पीढी के लिए सुगम होगा । इस प्रस्तुति के पूर्व में कथक गुरु बक्शी विकास ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने विदेशिया के माध्यम से केवल सामाजिक कुरीतियों पर ही नही प्रहार किया है बल्कि विदेशिया,प्यारी सुंदरी व बटोही पात्रों के रूप में जीव से ब्रह्म को मिलाने के लिए धर्म के महत्व का भी संदेश दिया है ।

Related posts

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल तथा शहडोल आगमन।

rktvnews

भोजपुर : नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने एमवी वान हाई 503 पर बचाव दल को साहसिक हवाई मार्ग से उतारा।

rktvnews

भोजपुर:डा प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह में चयनित शिक्षक एकावन हजार के चेक से होंगे सम्मानित : डा आनंद मोहन सिन्हा

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का किया लोकार्पण,अनीमिया जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment