RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बेतिया:जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक।

बेतिया/ बिहार 29 दिसंबर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में केन्द्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी के आश्रित पत्नी को 05 लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के आलोक में केद्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी दफादार मियां, पिता-हैदर मियां, साकिन-पुरैनिया, थाना-मानपुर, प्रखंड-मैनाटांड़, पश्चिम चम्पारण की आश्रित पत्नी जोहरा खातुन को पांच लाख रूपये मुआवजा राशि जिलाधिकारी द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, नजारत उप समाहर्ता, अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी,अनंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुजीत कुमार बरनवाल,बेबी कुमारी, मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने वी.के. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

rktvnews

भोजपुर एसपी द्वारा लगाया गया बड़हरा थाना में जनता दरबार।

rktvnews

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को बधाई देने पहुंचा भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा।

rktvnews

Leave a Comment