RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला युवा उत्सव 2024-25 का कार्यक्रम संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 दिसंबर।चतरा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024- 25 का आयोजन 15 दिसंबर रविवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में किया गया। उत्सव का विधिवत उद्घाटन जिले के उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा की गई। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में रहने वाले स्कूल और कॉलेजों के 15 से 29 वर्ष तक के युवा इसमें शामिल हुए। उत्सव में शामिल होने के लिए जिले के सरकारी, गैर सरकारी एवं सभी कॉलेजों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था। कुल 11विभिन्न स्पर्धाओं में सफल होने वाले केवल प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को प्रमंडल में 16 दिसंबर को होने वाले इवेंट में भेजा जाएगा। प्रमंडल के बाद राज्य स्तर पर भी स्क्रीनिंग होगी। इसमें अंतिम रूप से चयनित होने वाले को 11 जनवरी 2025 को दिल्ली भारत मंडप में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। 11 स्पर्धाएं में यथा सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लोकगीत,एकल लोकनृत्य,एकल लोकगीत, भाषण,कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला,प्रनेटोग्राफी,विज्ञान मेला (एकल),विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में क्या कहा

*तू दौड़ में अव्वल आए ये कोई जरूरी नहीं, तू सबको पीछे छोड़ दे ये भी कोई जरूरी नहीं, जरूरी है तो सिर्फ और सिर्फ तेरा दौर में शामिल होना।
उन्होंने अपने संबोधन में पुराने दिनों को याद करते हुए कॉलेज व विद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। हमलोग कभी भी किसी भी प्रतियोगिता को हार जीत में देखते है जिंदगी सिर्फ हार और जीत नहीं है। कहते है अगर आपको मंजिल के तरफ जाना है तो आपको चलते रहना होगा, आप लोग मेहनत कीजिए और चलते रहिए सफलता जरूर मिलेगी हार के डर से अपने आप को आगे बढ़ने से मत रोकिए। मेरा यह अपना मानना है कि आज हम जहां खरे हैं उसमें मेरे जो कॉलेज के दिन स्कूल के दिन थे उसमें एक्स्ट्रा प्रतियोगिता में भाग लेता था इसके कारण जो मुझे एक्स्ट्रा कॉन्फिडेंस मिला था उसका बहुत अहम रोल है। वो मैं इस लिए बोल रहा हूं कि कई बार ये होता है कि हमलोग जब भीड़ का हिस्सा होते हैं चाहे वो स्टूडेंट हो आमलोग हो उस भीड़ में हमलोग अलग है ये पहचान जब हो जाती है या हमारे किसी गुणवत्ता के कारण मिल जाती है तो आदमी का आत्मविश्वास धीरे धीरे बढ़ता जाता है। तू दौड़ में अव्वल आए ये कोई जरूरी नहीं, तू सबको पीछे छोड़ दे ये भी कोई जरूरी नहीं, जरूरी है तो सिर्फ और सिर्फ तेरा दौर में शामिल होना, जरूरी है तेरा फिर से गिर कर खड़ा होना, जिंदगी में इम्तहान बहुत होंगे, जो तेरे आज आगे हैं कल तेरे पीछे होंगे, तू बस चलना मत छोड़ना, तू बस लड़ना मत छोड़ना। आपलोगों से भी मेरा यही अनुरोध है कि आप जिंदगी में चलते रहिए लड़ते रहिए गिरते रहिए फिर आप खड़े होकर फिर आगे बढ़ते रहिए। आप सभी को मै धन्यवाद देता हूं कि आप सभी के कारण आज मुझे अपने पुराने दिनों को याद करने का मौका मिला है। उपायुक्त ने उक्त बातों के अलावे कई महत्वपूर्ण बातें बताकर प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निरीक्षण कर सभी का हौसला भी बढ़ाया।
एकल लोकनृत्य में प्रथम स्थान सिमरन साह, द्वितीय मानसी रंजन, तृतीय कोमल कुमारी, एकल लोकगीत में प्रथम साक्षी प्रिया दुबे, द्वितीय प्रियंजलि दुबे, तृतीय मनीषा कुमारी, भाषण में प्रथम राजनंदनी कुमारी, द्वितीय मानवी चौधरी, तृतीय दीप्ति नमन टोप्पो, कविता लेखन में प्रथम स्थान अर्चना कुमारी, द्वितीय स्वीटी कुमारी, तृतीय साक्षी कुमारी, कहानी लेखन में प्रथम स्थान ललन कुमार, द्वितीय प्रेम करमाली, तृतीय सिमरन कुमारी गर्ल स्कूल, चित्रकला में प्रथम स्थान दीपक कुमार, द्वितीय रोहित कुमार, तृतीय सोनी कुमारी, फोटोग्राफी में प्रथम सुमित कुमार, द्वितीय अभय कुमार, तृतीय अभिषेक कुमार दांगी, विज्ञान मेला (एकल) में प्रथम स्थान अनुराग कुमार, द्वितीय रिकी कुमारी, तृतीय मनीषा कुमारी, विज्ञान मेला (सामूहिक) में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा, द्वितीय बॉयज हाइ स्कूल चतरा, तृतीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चतरा, सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान नेताजी सुभाष चंद्र बॉस विद्यालय, द्वितीय निकुंज तिग्गा नजरथ, तृतीय स्थान बुधरू ग्रुप, सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान प्रतिभा कुमारी, द्वितीय डॉली ग्रुप, तृतीय स्थान दुर्गा शोभा ग्रुप ने लाया। उक्त सभी प्रतिभागियों जिन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाया उन सभी को पुरस्कार राशि देकर उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार राशि

सामुहिक लोकनृत्य में प्रथम आने वाले को 7000 द्वितीय को 5000 तृतीय को 3000, सामुहिक लोकगीत में प्रथम आने वाले को 7000 द्वितीय को 5000 तृतीय को 3000, एकल लोकनृत्य में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, एकल लोकगीत में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, भाषण में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, कविता लेखन में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, कहानी लेखन में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, चित्रकला कला में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, फोटोग्राफी में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000, विज्ञान मेला (एकल) में प्रथम आने वाले को 2500 द्वितीय को 1500 तृतीय को 1000 वहीं विज्ञान मेला में प्रथम आने वाले को 7000 द्वितीय को 5000 तृतीय को 3000 रुपया पुरस्कार राशि दिया गया।
जिला खेल कार्यालय के साथ नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। जिले के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मी, इलेक्ट्रिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत आम नागरिकों ने उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सिर्फ सफल नहीं बनाया बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया इसके लिए सभी को धन्यवाद।

Related posts

बागपत:मतदान को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई एयर बैलून की लॉन्चिंग।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बगोदर थाना परिसर के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी दक्ष विधालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment