स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 5 स्थानों पर एयर बैलून किया लॉन्च।
RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 अप्रैल।चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 जनपद बागपत में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान के लिए (स्वीप )मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हाइड्रोजन बैलून की लॉन्चिंग की ये बैलून जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पांच स्थानों पर लगाए गए है कलेक्ट्रेट बागपत, कार्यालय नगर पालिका खेकड़ा , छपरौली विकासखंड ,जीवाना टोल प्लाजा ,पुलिस क्षेत्र क्षेत्राधिकार बड़ौत कार्यालय में हाइड्रोजन एयरबैलून स्थापित किए गए हैं जिन पर जनपद में होने वाले 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बागपत के मतदाताओं को जिलाधिकारी की अभिनय पहल पर यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया जिससे कि बागपत का हर मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके और अपना मन पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुन सके।
मतदान तिथि लिखा एयर बैलून लॉन्च किया जो जनपद के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने बाले मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। एयर बैलून के जरिए मतदान की अपील की जा रही है।
स्वीप जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप के अंतर्गत बैलून पर मतदान तिथि 26 अप्रैल लिखी हुई है जिससे मतदाता मतदान करने के लिये अवश्य प्रेरित होंगे जनपद में पांच स्थानों पर हाइड्रोजन एयर बैलून लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूल/ विद्यालयों में जगह जगह मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जा रही है। और वॉल पेंटिंग सहित अन्य रचनात्मक माध्यमों से मतदाताओं के बीच चुनाव के पर्व, देश के गर्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जिले के मतदाता अपने मतदान के अधिकार एवं कर्तव्य के विषय में जागरूक होकर मतदान करने का संकल्प ले रहे है।
निश्चित ही बड़ी संख्या में जिले के मतदाता वोट डालने जायेंगे और लोकतंत्र के पर्व में सहभागी बनेंगे। स्वीप तकनीकी टीम से अमन कुमार ने जानकारी दी कि स्वीप बागपत एप को 14 हजार से अधिक बार प्रयोग किया जा चुका है और लोग निरंतर इसका प्रयोग कर रहे है। एयर बैलून लॉन्चिंग के अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 5 स्थानों पर एयर बैलून किया लॉन्च।