RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जीविका दीदियों की सफलता के गीत गा रहा बिहार सरस मेला,भीड़ से पटा रहा गांधी मैदान।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)15 दिसंबर। रविवार का दिन बिहार सरस मेला के लिए खास रहा। सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों से भी लोग आये और सरस मेला परिसर में अपने एतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए।सरस मेला के चौथे दिन 1 लाख से अधिक लोग आये l
बड़ी संख्या में हस्तशिल्प के कद्रदानो का आगमन यह प्रदर्शित करता है कि सरस मेला अब पूरी तरह से स्थापित हो चूका है और इसके आयोजन का लोगों को इंतेज़ार रहता है। सरस मेला में बिक रहे उत्पाद एवं व्यंजनों के प्रति लोगों के आकर्षण को देखते हुए सरस मेला प्रति वर्ष दो बार आयोजित किया जा रहा है l
इस वर्ष सितंबर माह में 10 दिनों के आयोजन के बाद सरस मेला गाँधी मैदान ,पटना में 15 दिनों के लिए 12 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित है।
बिहार सरस मेला ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा सैकड़ों वर्ष पुरानी हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं को पुन : स्थापित करने एवम प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित है। सरस मेला कई मायनों में खास है। हर वर्ग और हर उम्र और हर तबके के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक तरफ ग्रामीण महिला उद्यमिता की प्रदर्शनी सह बिक्री, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान , सेमिनार के माध्यम से ज्ञानवर्धन , बैंको एवं विभागों द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के बीच जागरूकता तो दूसरी तरफ संध्या समय में लोक नृत्य, गीत, गजल एवं मैजिक शो दर्शकों को बिहार की लोक संस्कृति ,परंपरा एवं धरोहरों से परिचित कराते हुए मनोरंजन कर रहे हैं l वहीँ ग्रामीण परिवेश से आई महिलाएं महिला सशक्तिकरण , स्वावलंबन एवं कुशल उद्यमिता की बानगी पेश कर रही हैं l विभिन्न स्टॉल पर जीविका दीदियाँ ग्रामीण विकास एवं ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय लेन- देन के क्षेत्र में हुई प्रगति की नाज़िर पेश कर रही हैं।
फ़ूड ज़ोन सरस रसोई में आगंतुक दीदी की रसोई समेत अन्य व्यंजनों के स्टॉल पर देशी व्यंजनों का लुत्फ़ उठा रहे हैं।
रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में इमैजिनेशन बिहार के कलाकारों द्वारा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति आगंतुकों को जागरूक किया गया। आगंतुकों को बैंको द्वारा खाताधारकों को दी जा रही सुविधाओं एवं डिजिटली फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई।
सेमिनार हाल में भी कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किये गए।माईंड मैटर्स द्वारा वर्तमान परिवेश में बढ़ते मानसिक तनाव एवं उससे उबरने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई l विंग्स ऑफ फायर द्वारा खेलों में महिला खिलाडियों के लिए बढ़ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई। इंडिया-2 -0 द्वारा सांस्कृतिक विभिन्न्ताओं पर विशेषज्ञों ने विचारों का आदान –प्रदान किया l
संध्या समय में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों ने बिहार की लोक संस्कृति, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शोंको को झुमाया।अक्षत इवेंट इंटरतेंमेंट द्वारा मुखौटा , विवाह गीत , जट-जटीन , झिझिया , झूमर आदि की प्रस्तुति की।नन्हकी मडईया सुघर लागे, तोहरा से राजी ना रे बलमुआ जैसे गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई।अमिताभ एवं मनोज के नेतृत्व में कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक पेश किया l कलाकारों में राधा, प्रियंका, सलोनी,मधुमिता आदि रही। मंच संचालन नाजिस बानो, जीविका एवं गुलाम सिमनानी ने किया l आर. के. तिवारी में जादू शो की प्रस्तुति से बच्चे खुश दिखे।
सबसे खास बात है कि मेला में प्रवेश बिलकुल फ्री है। स्वच्छ मेला परिसर सिंग्ल्युज प्लास्टिक मुक्त है। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे, बीज़ एवं खाद की भी बिक्री हो रही है।जीविका दीदी की पौधशाला में ऐसे पौधे उपलब्ध हैं जो अन्यत्र कहीं नहीं हैं।

Related posts

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

दरभंगा:खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कैम्पस प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखण्ड के पूर्वी गुंडी पंचायत में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:हजारों युवाओं को मिलेगी नियुक्तियों और नई भर्तियों की सौगात।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment