RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में गंगा नदी में मछलियों के पुनर्स्थापन के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 दिसंबर ।भोजपुर जिले के महुली गंगा घाट पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गंगा नदी में मछलियों के पुनर्स्थापन हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर, गंगा नदी तंत्र से नर और मादा प्रजनकों का संकलन कर, रानी गांव स्थित 5 स्टार मत्स्य हैचरी में प्रजनन कराया गया। इसके बाद, तैयार किए गए 10-12 ग्राम के मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी तंत्र में पुनर्स्थापित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य नदी तंत्र में मछलियों की संख्या बढ़ाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना और अविवेकपूर्ण मत्स्य दोहन के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, यह ग्रामीणों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करेगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से नदियों के पारिस्थितिक तंत्र को प्रदूषण मुक्त और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बिहार सरकार की “मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-2” योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि भोजपुर जिले में मत्स्य व्यवसाय के क्षेत्र में नई संभावनाएं भी उत्पन्न करेगा।

Related posts

नई दिल्ली:खोया हुआ जर और ज़मीन वापस लेंगे: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप हर दिन करते है बड़हरा के विकास की बातें,सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की रखते है सोच: मनोज तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त -सह- जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: चौसा थर्मल पावर प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

स्वच्छता की शपथ: डाक विभाग के स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment