RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:झंडोतोलन के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर-दामोदरपुर बांध पर बनी सड़क पर दो बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। जख्मी शिक्षक योगेंद्र प्रसाद दामोदरपुर के शिवरतन प्रसाद साह का पुत्र बताया जाता है। शिक्षक योगेंद्र प्रसाद प्राथमिक विद्यालय चमरपुर में कार्यरत हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षक योगेंद्र प्रसाद अपने विद्यालय में झंडोतोलन में भाग लेने के लिए गये थे। वे चमरपुर से अपने गाँव दामोदरपुर लौट रहे थे। रास्ते में बहोरनपुर-दामोदरपुर बांध पर बनी सड़क पर दो बाइक सवार अपराधियों ने उनको रोक कर गोली मार दी। गोली कनपट्टी के पास लगी है। शिक्षक योगेंद्र प्रसाद का इलाज आरा के डॉ विकास कुमार के निजी क्लीनिक में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को आरा स्थित डॉ विकास कुमार के क्लीनिक में भेजा गया है। फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

एशिया में चीन के सैन्य प्रभुत्व से उत्पन्न चुनौतियाँ।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट,वर्ष 2025-26 के बजट को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अक्टूबर 25

rktvnews

राजस्थान:राज्य में हीटवेव का अलर्ट,स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में लोटस इंटरनेशनल स्कूल विजयी रहा।

rktvnews

Leave a Comment