RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, प्रशांत अभिषेक को राज्य में मिला प्रथम स्थान!जिलाधिकारी ने दी बधाई।

नवादा/बिहार 11 अगस्त।बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय कि जुलाई 2023 की रैंकिंग में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा प्रशांत अभिषेक को बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा प्रशांत अभिषेक को बधाई दिए हैं। G.A.D. के द्वारा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर माह जुलाई 23 के कार्यालयवार रैंकिंग निर्धारित की गई है। प्राप्त आंकड़े एवं कार्यालय पर रैंकिंग विवरण के अनुसार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा को प्रथम स्थान पूरे बिहार राज्य में प्राप्त हुआ है । दूसरे स्थान पर अररिया जिले के फारबिसगंज और तृतीय स्थान पर सुपौल जिले अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी वीरपुर को मिला है ।रजौली अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का रैंकिंग में छठा है ।

Related posts

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का किया वितरण।

rktvnews

बार बार IVF फेल होने के क्या कारण हो सकते हैं और आयुर्वेदा से कैसे हो सकती है रिकवरी : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

करेंट लगने से नल जल योजना की पानी टंकी संचालक की मौत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

rktvnews

आईपीएस कैडर प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment