RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रोजगार मेला के प्रचार को प्रखंड विकास केंद्र कोईलवर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 दिसंबर।श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला के प्रचार के लिए प्रखंड कौशल विकास केंद्र (कोईलवर बीएसडीसी) द्वारा आज एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंटर कोऑर्डिनेटर मंटू कुमार पांडे, एलएफ कुमारी साक्षी विश्वकर्मा, अभिनव और कुशल युवा कार्यक्रम के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। प्रभात फेरी कोईलवर प्रखंड से शुरू होकर ब्लॉक रोड होते हुए कोईलवर चौक तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्रों और छात्राओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी ने बताया कि 09 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से जिला नियोजनालय, आरा (कृषि भवन के प्रांगण में स्थित) में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में लगभग 25 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक और तकनीकी डिग्री प्राप्त युवाओं को आवेदन करने का अवसर है। चयनित युवाओं और युवतियों को कैंप स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले का लाभ अवश्य उठाएं। यदि किसी युवक को वर्तमान में रोजगार की आवश्यकता नहीं है, तो भी वह इस मेले में आकर विभागीय स्टॉल और जिला उद्योग केंद्र, जीविका, डीआरसीसी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जाकर उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने दर्द को बनाई ताकत, जारी रखी शूटिंग।

rktvnews

पुरी रथयात्रा में रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, भोजन, पानी और सुरक्षा पर जोर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

बेतिया:गाँवों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी : उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment