RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:12 नवंबर से 28 फरबरी 2025 तक चलेगा सांस अभियान : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर (सांस) सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली की एक ई लांच सह उन्मुखीकरण बैठक आयोजित हुई।
यह कार्यक्रम 12 नवंबर 2024 से 28 फरबरी 2025 तक क्रियान्वयन होगा। इसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया रोकथाम ,रोकने एवं उसका इलाज हेतु अभियान चल रहा है।
जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारीडॉ के एन सिन्हा ,भोजपुर ने बताया कि बच्चों में निमोनिया से मृत्यु 17.5% हो रहा है। इसे रोकने के लिए बच्चों को जल्द एवं भरपूर मां का दूध, स्तनपान करना चाहिए। सर्दी खांसी होने पर उसका जल्द ही इलाज, दवा से करानी चाहिए और जिस बच्चों को बार-बार निमोनिया होता है, उसको निमोनिया की वैक्सीन,निमोकोकल कंजूगेट वैक्सीन तीन बार 6 हफ्ते, 14 हफ्ते और बूस्टर 9 माह पर दिया जाता है। बच्चों को धूल ,धुआ से दूर रखना है।
बच्चों में निमोनिया की रोकथाम एवं इलाज के बारे में विशेष रूप से पिरामल संस्था की मिस रॉहेल सुमित ने बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी विशेष ध्यान दें तथा जिला में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी इसकी रिपोर्टिंग राज्य में करेंगे। इन्होंने कहा कि हर संस्था में निमोनिया के इलाज के लिए ऑक्सीजन और नेबुलाइजर ,दवा के साथ-साथ रहना जरूरी है। इस कार्यक्रम में पिरामल संस्था के सोमनाथ जी , जिला सामुदायिक उत्प्रेरक मोदी जी उपस्थित थे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हॉस्पिटल मैनेजर ,बीसीएम आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:साहित्यकार प्रो.डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल की किताबों का विमोचन समारोह।

rktvnews

बागपत:ईसीआई द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

देवघर:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” सड़क सुरक्षा माह-2026

rktvnews

बोकारो:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पोखरहा पंचायत के उच्च विद्यालय वंशवर में किया वृक्षारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले भारतीय सेना के वीर पर्वतारोहियों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment