RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

RKTVNEWS/ भोपाल ( मध्यप्रदेश)30 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापस लेने के अंतिम दिन शनिवार को 19 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 30 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी उपरांत अब लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 17 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 10, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर में 19 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 13 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र सीधी में 3, जबलपुर में 2, मंडला में 2, बालाघाट में 4 और छिंदवाड़ा में 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश लेखक संघ की प्रांतीय गजल गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक बेंगलुरू में शुरू

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

झारखंड:जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हुए आमंत्रित।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment