RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार के विकास एवं बिहारियों के कल्याण में लगे हैं नीतीश कुमार:श्रीभगवान सिंह कुशवाहा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद)27 सितंबर।26 सितम्बर को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री,विधान परिषद सदस्य एवं अध्यक्ष,अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति बिहार श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को पहली बार एमएलसी मनोनीत होने पर जिला जदयू भोजपुर के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन नागरिक प्रचारिणी सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन युवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता ने किया।
भोजपुर आगमन पर जिले के सिमा से ही एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के स्वागत में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो मोटरसाइकिल एवं ढोल बाजे के साथ नारा लगाते हुए सम्मानित नेता का ज़ोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात नागरिक प्रचारिणी सभागार में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके वजन के बराबर मिठाई से उन्हें तौला गया।
इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा को मोमेंटो, चांदी का मुकुट, माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी राधाचरण सेठ को माला, बुके , मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सब के अभिभावक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज को जो सम्मान दिया वह किसी अन्य पार्टी ने नहीं दिया है। आज पूरा कुशवाहा समाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन रात बिहार के विकास एवं बिहारियों के कल्याण के लिए लगे हुए हैं। आज बिहार द्वारा संचालित कई जनकल्याणकारी योजना को देश एवं कई राज्यों ने अपनाने का काम किया है। उनकी दूरदर्शी सोंच के कारण ही आज बिहार के निचले पायदान पर खड़े लोग भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
वहीं एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा कि हम सब नीतीश कुमार के कार्यकर्ता हैं। अगले साल विधान सभा का चुनाव होना है उसके लिए हम सभी को अभी से ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है इसके लिए हम सब को गाँव की ओर चलकर कार्यक्रम करना है। ज्यादा से ज्यादा हम सब सीट जीत कर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करना है ताकि बिहार में न्याय के साथ विकास कार्यक्रम चलता रहे और बिहार में अमन चैन कायम रहे।
राज्य कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र रजवार , प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय जी, प्रदेश सचिव अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता प्रो.सत्यनारायण सिंह, प्रवक्ता शंभु सोनी,कामेश्वर कुशवाहा, भाई ब्रह्मेश्वर, पुष्पा कुशवाहा,शिक्षक जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,अनु.जाति जिलाध्यक्ष,अवधेश कुमार नाथू राम, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी ने अपनी बातों को रखा।कार्यकर्म में वरिष्ठ नेता भीम सिंह पटेल, पप्पू चौबे, राजीव रंजन श्रीवास्तव,संजय चौधरी, रवि उजज्वल कुशवाहा, अभय विश्वास भट्ट,अशोक कुशवाहा, जियाउल वारसी, झूलन गोड, देव शर्मा, भोला शंकर पाल, मनोज कुमार झमन, किसान जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुमताज वारसी,प्रीतम कुशवाहा, आजाद सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, संजय चौधरी, मनीष कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह, विष्णु मिश्रा, रंभा देवी, उज्ज्वल सिंह,इमरान अहमद,अमरीश सिंह, चिंटू बाबा,अक्षय लाल चौधरी, जयशंकर कुशवाहा, दुर्गा पटेल, रविंद्रनाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव,सुमेर सिंह कुशवाहा, अनूप पटेल, मनोज कुशवाहा, हीरालाल गुप्ता, फिरोजा खातून, विकास सिंह, नेपाली मुखिया, अंकुर कुशवाहा,सहित जदयू के हजारों की संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा में सेंट्रल बैंक का मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मंगलवार देर रात तक ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सुचारू विद्युत आपूर्ति के निर्देश!राज्य सरकार की प्राथमिकता कृषि उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध विद्युत आपूर्ति: मुख्यमंत्री

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र

rktvnews

सोनू निगम, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज और संदीप सिंह ने भावपूर्ण धुनों की जीवंत प्रस्तुति के साथ सेफड का म्यूजिक लॉन्च किया।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment