RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस बी कालेज में महिला दिवस पर आधुनिक समय में स्त्री विमर्श विषयक संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसबी कॉलेज के एनएसएस इकाई -1 द्वारा आधुनिक समय में स्त्री विमर्श विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी तथा संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अभिनव आनंद ने की। प्राचार्या ने प्राचीन समय में स्त्रियों की स्थिति तथा आधुनिक समय में उनकी स्थिति के मध्य एक गंभीर विश्लेषण किया। संस्कृत के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर कनकलता ने वेदों और उपनिषदों में स्त्रियों की स्थिति के ऊपर अपनी बातों को रखा। डॉ आनंद ने विषय प्रवेश करते हुए आधुनिक समय में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकार के स्त्री विषयक योजनाओं का विश्लेषण करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है तथा आज लड़कियां लड़कों के साथ नहीं बल्कि उनसे दो कदम आगे हैं। डॉक्टर स्मिता कुमारी ने आधुनिक परिप्रेक्ष्य में महिला पर हो रहे उत्पीड़न को खेद जनक बताया तथा उत्पीड़न को दूर करने के लिए स्वयं को मजबूत और महिला हेल्पलाइन
से संपर्क रखना होगा।एन एस पदाधिकारी डॉक्टर आनंद ने सभी लड़कियों को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विकसित भारत युवा सांसद प्रतियोगिता 2025 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की । इस संगोष्ठी में डॉक्टर सुजीत कुमार राज ,विकाश,सुभाग,राहुल लता ,अंजली, सोनाली, नैना आदि ने महत्वपूर्ण योगदान रह।

Related posts

भोजपुर:प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जन सुराज ने किया पुतला दहन।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:कथक गुरु बक्शी विकास नृत्य शिरोमणि उपाधि से नवाजे गए।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

📞…….hello डॉक्टर पटना भेज तारे अइजा इलाज न हो पाई😫

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों के लिए मतदान को आसान बनाने हेतु निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment