RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:नोडल अधिकारी ने की शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा।

जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जाए विशेष बल।

आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों में लिए गए उपचार का कराया जाए भुगतान।

ट्रामा सेंटर किया जाए क्रियाशील।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार पदसर्जित न होने पर नोडल अधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

सड़कों के चौड़ी करण के कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाशत नहीं की जायेगी।

शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं में प्रगति लाने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 दिसम्बर।शासन द्वारा नामित जनपद नोडल अधिकारी ने आज अपने दो दिवसीय जनपद भृमण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में दुज़रे दिन आयुक्त NCR नई दिल्ली एवं जनपद नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार (IAS) ने शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और निर्देश दिए कि शिक्षा से संबंधित योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
स्कूलों में छात्रों के नामांकन एवं उपस्थिति में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अध्यापकों की या बच्चों की उपस्थिति में कोई गिरावट नहीं आनी चाहिए बेसिक शिक्षा अधिकारी फील्ड में निकले और शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक करें शिक्षा से ही देश मजबूत होता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को और मजबूत करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा अगर स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधित कोई समस्या है जिसे हम शासन स्तर से मंगा सकते हैं तो उसके लिए प्रस्ताव रखा जाए जिससे कि बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनपद को दी जा सके नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी के प्रेजेंटेशन व उनकी जिला अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशंसा की उन्होंने कहा सीएमएस की तरह सभी का काम दिखना चाहिए नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक समुदायिक केंद्र पर डिलीवरी होनी चाहिए आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों ने उपचार स्वास्थ्य उपचार लिया है ऐसे प्राइवेट अस्पतालों का भुगतान कराया जाए । ट्रामा सेंटर को जनपद में क्रियाशील करने के निर्देश दिए मैनपॉवर नहीं है उसके लिए शासन में पत्राचार किया जाएगा और मांग रखी जाएगी ।कुपोषण को रोकने के लिए पोषण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही, जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करने पर भी बल दिया।
आयुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयास समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएंगे और जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंग , नोडल अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाले प्रारूपों की विकास कार्यक्रमवार, बिंदुवार, मदवार समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने कहा विद्युत, सड़क जल तीनों विभागों का आपस में समन्वय अच्छा होना चाहिए जो सीधे जनता से जुड़े हुए विभाग हैं सोशल सेक्टर में कोई लापरवाही ना हो ,उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक योजना की ग्रेडिंग की जा रही है अतः सभी अधिकारी तेजी से कार्य कराएं। शासन की मंशानुरूप विकासपरक कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता से पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाये। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों का अभिनव प्रयोग करने की कोशिश करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य जो अभिनव प्रयोग के रूप में मिलें, उन्हें योजनाओं में शामिल किया जाए। सभी निर्माण कार्यों का दैनिक पर्यवेक्षण किया जाए अधिकारी फील्ड में अवश्य निकले फील्ड में निकलने से जनता से मिलने वाले फीडबैक के बारे में पता लगता है और आम व्यक्ति को उसका लाभ प्राप्त होता है।
नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सड़कों के निर्माण की प्रगति जानते हुये कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो भी आवासीय या अन्य कार्यालय निर्माणाधीन है उनके कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाशत नहीं की जायेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली की राजस्व वसूली अच्छी होनी चाहिए बिजली चोरी नहीं होनी चाहिए ओटीएस योजना का उपभोक्ताओं को लाभ मिले इसका प्रचार प्रसार कराया जाए ट्रांसफॉर्म खराब होने के बाद उसे समय अंतर्गत आवश्यक दूसरा ट्रांसफर स्थापित कर दिया जाए जिससे कि उपभोक्ता को किसी तरह कोई समस्या ना हो उन्होंने राज्य कर विभाग की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि बिलोचपुरा व सिंधावली अहीर में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए बिल्डिंग खड़ी हो गई है लेकिन पद सर्जित न कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इसमें पत्राचार करने के निर्देश दिए । राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आई सी डी एस (पोषण अभियान), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की जिसमें संबंधित अधिकारियों से पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना सहित अन्य किसान परक योजनाओं की अद्यतन प्रगति जानी। नोडल अधिकारी ने निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए गो-आश्रय स्थल, संरक्षित गोवंश व सहभागिता योजना से सुपुर्दगी कराए गए गोवंश की संख्या जानी। आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए और प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्र पर पशुओं से संबंधित सूचना पट अवश्य लगा होना चाहिए और गौसंरक्षण केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट लगाए जाने की योजना बनाई जाए ।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि ज्यादातर योजनाओं को शीघ्र ही पूर्ण करने का प्रयास करें किसी तरह की समस्या आती है तो उससे जिला प्रशासन को अवश्य अवगत करायें। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग की आत्मकथा ‘‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग’’ पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:तरारी को औधोगिक क्षेत्र बनाने के लिए 250 एकड़ भूमि व 53 करोड़ की राशि स्वीकृत: विधायक विशाल प्रशांत

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में की चादरपोशी,राज्य में अमन, चैन और तरक्की की मांगी दुआएं।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा : विष्णु देव साय

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने 5 जुलाई के पौधारोपण अभियान हेतु बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment