RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 जून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार 09 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।
इस भोज में शामिल होने वाले नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और कोबिता जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए ।
नेताओं का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने तथा लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी उपस्थिति भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की केंद्रीयता और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए हमारे ’सागर’ विजन का एक और प्रमाण है। एक-दूसरे की प्रगति और कल्याण में हितधारकों के रूप में, हम अपने घनिष्ट मित्रों और पड़ोसियों पर यह विश्वास करते हैं कि वे हमारे क्षेत्र और उससे आगे भी शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे।
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी देशवासियों की सेवा में उच्च दायित्व संभालने पर उनकी सफलता की कामना की।

Related posts

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कथक नर्तक अमित कुमार को मिला “बिहार गौरव सम्मान”।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किरण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

माँ शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री

rktvnews

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालु की उपेक्षा पर एक गंभीर सवाल!

rktvnews

Leave a Comment